फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ग्रामीण को अगवा कर पीटा, बेहोशी की हालत में फेंका

विज्ञापन
फोटो 23 एचएएमपी 09-पीड़ित शिवकुमार। संवाद
विज्ञापन
गोहांड (हमीरपुर)। थाना व गांव चिकासी में ग्रामीण ने तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी स्कार्पियो से ही अगवा कर ले गए। मारपीट कर बेहोशी की हालत में उसे फेंक दिया और उसकी गाड़ी व 25 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

चिकासी गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे गांव के तीन लोग जबरन उनके घर में घुस गए। आरोप लगाया कि सभी ने गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। उसके सीने पर तमंचा सटाते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनकी ही स्कार्पियो में डालकर अगवा कर ले गए। आरोप लगाया कि गाड़ी में रखे 25 हजार रुपये भी लूट लिए। एकांत जगह पर ले जाकर मारपीट की। बेहोश होने पर उन्हें फेंक दिया गया। शिवकुमार के अनुसार मारपीट में उनकी आंख में चोट आई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें