सुमेरपुर में पाकिस्तान का पुतला फूंकते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : सुमेरपुर में पाकिस्तान का पुतला फूंकते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।संवाद
भरुआ सुमेरपुर/ राठ। विश्व हिंदू परिषद ने पहलगाम घटना के विरोध में पाकिस्तान का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया और आतंकवादियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को शाम छह बजे विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामदत्त पांडे के नेतृत्व में पहलगाम आतंकवादी घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया और कस्बे की बस स्टैंड में पाकिस्तान मुर्दाबाद के साथ उसका पुतला जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर केके द्विवेदी, प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र, उपाध्यक्ष पंकज,मंत्री कुलदीप मिश्रा, सह संयोजक शिवम, मीनू तिवारी, बजरंग दल के नैतिक सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राठ संवाद के अनुसार- शहीद स्मारक से पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंबेडकर चौराहा पहुंचे। जहां पाकिस्तान का पुतला व झंडा जलाया। जिला सहमंत्री अजय हिंगवासिया, जिला संयोजक सचिन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, हिंदू युवा संगठन के बृजेश खरे, राजनारायण गोस्वामी, दीपेंद्र परिहार, शनि साहू आदि रहे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पं. परमानंद चौराहे पर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन किया।