दीपांशु कौशिक,95.60 चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ। संवाद
- फोटो : दीपांशु कौशिक,95.60 चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ। संवाद
हमीरपुर। राठ स्थित चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के दीपांशु कौशिक ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 95.60 फीसदी व कामता प्रसाद इंटर कॉलेज सुमेरपुर के हाईस्कूल के छात्र ज्ञान सिंह ने 94.50 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पाया है। वहीं, दीपांशु कौशिक ने प्रदेश की मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त किया है। बीते वर्ष की तुलना में जहां हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 1.71 फीसदी अधिक रहा। वहीं, इंटर में प्रदर्शन बहुत कमजोर रहा। इस बार 72.23 फीसदी छात्र ही उत्तीर्ण हुए। यह बीते वर्ष की तुलना में 17.6 फीसदी कम रहा।
इस वर्ष हाईस्कूल में पंजीकृत 15161 छात्र छात्राओं में से 14,477 ने परीक्षा दी। इसमें से 13,116 परीक्षार्थी सफल रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 15,100 पंजीकृत छात्रों में से 14,756 ने परीक्षा दी। इसमें 10,658 परीक्षार्थी सफल रहे। इस प्रकार हाईस्कूल का जिले का परीक्षा परिणाम 90.60 फीसदी रहा। जो बीते वर्ष की तुलना में अधिक रहा। वहीं, इंटर का परीक्षा का परिणाम 72.23 फीसदी रहा, यह बीते वर्ष की तुलना में 17.6 फीसदी कम है। ऐसे में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जनपद प्रदेश में 37वें नंबर पर रहा। वहीं इंटर परीक्षाफल में 72वां स्थान पाया है।
बीते वर्ष हाईस्कूल के छात्र तनिश राठौर ने 97 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में नौवां स्थान पाया था। इस बार हाईस्कूल के किसी भी छात्र का नाम प्रदेश की मेरिट में नहीं आया। वहीं, इंटरमीडिएट में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ के दीपांशु कौशिक ने प्रदेश में सातवां स्थान पाया है। परीक्षा परिणाम से छात्र छात्राओं के साथ परिजनों व गुरुजनों में खासी खुशी देखने को मिली।
हाईस्कूल की जिले की टॉप 10 सूची में 17 व इंटर की सूची में 12 छात्र शामिल
-हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार राठ के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज का खासा दबदबा रहा। हाईस्कूल की जिला स्तरीय मैरिट में यहां के चार छात्र शामिल है। वहीं, इंटर की मैरिट में पांच छात्र शामिल है। इतना ही नहीं इस विद्यालय के इंटर के छात्र दीपांशु ने प्रदेश में सातवां स्थान पाया। बीते साल जहां सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेेज का दबदबा रहा। वहीं, इस बार मायूसी देखने को मिली।