फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी उत्पादन पर मिलेगा अनुदान

Fri, 26 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी है। योजना के तहत लौकी, खीरा, तरोई व करेला जैसी सब्जियों का उत्पादन करने वाले किसानों को अनुदान दिया जाएगा। अनुदान की राशि डीबीटी योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस बार जिले में 30 हेक्टेयर जमीन पर सब्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। योजना के लिए किसानों से इस बार आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


जिले में सब्जी उत्पादन का सर्वाधिक कार्य बेतवा और यमुना नदियों की तलहटी में होता है। के न नदी, धसान नदी, चंद्रावल नदी में बहुतायत में किसान सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं। सरकारी नलकूपों सहित निजी नलकूपों की मदद से भी सब्जी का उत्पादन हो रहा है। मौजूदा समय में किसान टमाटर की खेती ज्यादा कर रहा है।

कुरारा विकासखंड में सरसई, डामर, कुतुबपुर आदि गांवों में करीब 500 हेक्टेयर में टमाटर की खेती हो रही है। सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के जरिए किसानों को लाभांवित करेगा। इस बार किसानों से आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


ताकि शासन से मिलने वाला लाभ सीधे उसके बैंक खाते में जा सके। जिला उद्यान अधिकारी नन्हेलाल वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से तीस हेक्टेयर पर सब्जी का उत्पादन कराने का लक्ष्य है। प्रति हेक्टेयर बीस हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें