फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मनरेगा मजदूरी भुगतान में देरी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 08 एचएएमपी 12- उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



मौदहा(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कुनेहटा में मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान न मिलने से नाराज दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष श्रमिकों ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों ने ग्राम प्रधान रामराज और सचिव पर 40 मजदूरों की करीब 2.30 लाख रुपये की बकाया राशि नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर 2024 से 8 अप्रैल 2025 तक कुनेहटा में काम करने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिला है।



श्रमिकों, जिनमें शोभा, रामसखी, रामजानकी, कंचन, कमलेश, जगरूप, प्रीति, सुनीता, कल्लू और रामदास प्रमुख थे, ने बताया कि पैसे मांगने पर ग्राम प्रधान द्वारा गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। इससे उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तत्काल बकाया मजदूरी भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन








ग्राम विकास अधिकारी राजू सिंह ने बताया कि उन्होंने ग्राम प्रधान रामराज को कई बार मजदूरी भुगतान के लिए कहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान ने दूरभाष पर संपर्क करने पर भी फोन नहीं उठाया। उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना विकासखंड मौदहा में मजदूरों के साथ होने वाले कथित दुर्व्यवहार का एक और मामला उजागर करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें