फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दो पालियों में होगी यूपीपीएससी परीक्षा, 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित

Tue, 07 Oct 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक सेवा आयोग की ओर से 12 अक्तूबर को कराई जाने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा व सहायक वन संरक्षक (प्रा.) परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए जनपद में 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सोमवार को डीएम घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया गया कि दो सत्रों में 09.30 से 11.30 बजे तक एवं अपरान्ह 2.30 से 4.30 बजे तक परीक्षा होगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने परीक्षा से संबंधित जानकारी दी। आयोग से आए पर्यवेक्षक ने परीक्षा कार्य में लगे सभी अधिकारियों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को शुचितापूर्ण, नकलविहीन सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक व प्रशासनिक अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें