फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लूट व पुलिस पर जानलेवा हमले में दोषी को नौ वर्ष का कारावास

Tue, 07 Oct 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र के भेड़ी गांव में करीब नौ वर्ष पूर्व लूट की वारदात के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश डकैती कोर्ट अनिल खरवार ने एक आरोपी को दोषी मान नौ वर्ष का कारावास व 17 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया है।
विज्ञापन

जलालपुर थानाध्यक्ष प्रेम कुमार यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 10 अप्रैल 2016 को 12:05 बजे वह अपने हमराही के साथ क्षेत्र भ्रमण करते हुए मसीदन गांव में थे।
तभी ग्राम प्रधान ने सूचना दी कि भेड़ी गांव से पहले चमरौड़ा नाला में तीन बदमाश देवी दर्शन को जाने वालों के साथ मारपीट कर उनसे लूटपाट कर रहे है। इस पर वह मौके पर पहुंचे तो पुलिस की जीप देख आरोपी नदी की ओर भागे। उनका पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। करीब 50 मीटर की दूरी पर दो आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में एक ने अपना नाम भेड़ी गांव निवासी राहुल सिंह व दूसरे ने श्रवण कुमार बताया। जबकि तीसरा मौके से भाग निकला। उसका नाम रणधीर मिश्रा बताया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों की चार्जशीट न्यायालय में अलग-अलग भेजी। राहुल के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने उसे दोषी मान सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें