हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव के पास ट्रक की स्कार्पियो में मामूली टक्कर लग गई। इसके बाद हुए विवाद में खुद को अधिकारी बताकर रौब दिखाने वाले ने ट्रक मालिक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल ट्रक मालिक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव के पास मौरंग लादकर जा रहे ट्रक की शनिवार रात नौ बजे एक स्कार्पियो में मामूली टक्कर लग गई थी। घटना के बारे में भरुआसुमेरपुर के एसओ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया घटना के बाद स्कार्पियो में सवार उमाशंकर श्रीवास (खुद को तथाकथित बाल विकास अधिकारी बताने वाले) अपने साथियों के साथ ट्रक ड्राइवर से झगड़ा करने लगे।