फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: हमीरपुर में सपा नेता ने भाजपा से पांच काम पूछे, पढ़िए क्या जवाब मिला?

Sun, 26 Dec 2021 04:23 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

चाय पर चर्चा, महिलाओं और युवाओं से संवाद के बाद अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के बीच पहुंचा। यहां अलग-अलग पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। 
विज्ञापन
हमीरपुर में चुनावी चर्चा के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता जुटे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर में विपक्ष ने रोजगार, विकास, महंगाई का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। उधर, भाजपा ने विपक्ष पर पलटवार किया। कहा कि ये लोग विकास कार्यों से परेशान हैं। इनके पास कोई भी मुद्दा नहीं है। देखिए 'सत्ता के संग्राम' में क्या बोले नेता? 
विज्ञापन


भाजपा के क्या मुद्दे होंगे?
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने कहा कि हमीरपुर में कई फैक्ट्रियां लगवाई गईं। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इमोटा गांव में और भी फैक्ट्रियां लग रहीं हैं। बांध की परियोजना भी बड़े स्तर पर चल रहीं हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भाजपा ने तेजी से काम शुरू करवाया है। महिलाओं को सिलेंडर दिया गया, पक्का मकान दिया। तमाम योजनाओं के जरिए यहां के लोगों का विकास किया। 

किसान मोर्चा के सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड की सबसे बड़ी समस्या जल थी। यहां पहला प्रोजेक्ट लग रहा है। इसके जरिए पाइप लाइन की मदद से हर घर नल से पानी पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन

सपा के पांच काम गिनाने वाले सवाल का सिद्धार्थ ने जवाब दिया। यहां केंद्रीय विद्यालय सुमेरपुर में बनवाया गया। आईटीआई बनी। 

1. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे
2. जल शक्ति प्रोजेक्ट
3. जो फैक्ट्रियां बंद करवा दी गईं, उनमें से 50 फैक्ट्रियों को शुरू करवाया गया। 
4. हमीरपुर को पहला जैविक जिला घोषित किया गया। 
5. यहां हजारों गरीबों को मुफ्त पक्का मकान दिया गया। 

विपक्ष ने क्या सवाल खड़े किए? 

हमीरपुर में चुनावी चर्चा के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता जुटे। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी से जितेंद्र निगम ने कहा कि भाजपा ने कोई काम नहीं किया। आज युवा, किसान, मजदूर हर वर्ग परेशान है। कोरोनाकाल के दौरान सरकार ने आम लोगों को छोड़ दिया। ऑक्सीजन और बेड की कमी से लोगों ने सड़कों पर दम तोड़ दिया। किसानों को बिजली बहुत महंगी मिल रही है। जितने भी पॉवर प्लांट लगे हैं, वो सपा के कार्यकाल में लगे।

जितेंद्र ने कहा, आज बेरोजगारी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। भाजपा से सवाल पूछा। कहा, अगर ये लोग पांच काम गिना दें तो मैं इन्हें मान जाऊं। जितेंद्र ने हमीरपुर हाईवे को लेकर भी सवाल खड़े किए। कहा कि सपा सरकार ने यहां हमीरपुर हाईवे को फोर लेन बनाने के लिए स्वीकृति दी थी। भाजपा ने उसे टू लेन कर दिया। 

कांग्रेस के लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा कि सपा और भाजपा केवल वाहवाही लेना चाहती हैं। जितनी भी फैक्ट्रियां लगीं थीं, वो केवल कांग्रेस के शासन में लगी थीं। भाजपा सब झूठ बोल रही है। कांग्रेस की एक महिला नेता ने कहा कि भाजपा के नेता झूठे दावे कर रहे हैं। लड़कियों को रात में जला दिया जाता है। गरीब जनता परेशान है। किसी भी योजना का लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। 

आप और बसपा ने क्या मुद्दे उठाए?

हमीरपुर में चुनावी चर्चा के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता जुटे। - फोटो : अमर उजाला
बसपा से पुष्पेंद्र सिवास ने कहा कि यहां सबसे बड़ा मुद्दा युवाओं के पलायन का है। भाजपा के बड़े-बड़े वादे झूठे हैं। यहां के लोग रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं। भाजपा किसानों के हक की बात करती है, लेकिन इन लोगों ने केवल दो-दो रुपये कर्जा माफ किया। 

बसपा के जिला महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था में बिल्कुल फेल है। भाजपा हिंदुओं को डराकर वोट हासिल करती है और सपा मुस्लिमों को डराकर वोट मांग रही है। ये लोग ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं। 

आम आदमी पार्टी से रमन सिंह आजाद ने कहा कि हमीरपुर के विकास कार्यों को ये नहीं गिना सकते हैं। भाजपा और सपा के लोग केवल झूठ बोलते हैं। भीष्म प्रतिज्ञा पार्टी के राम गोपाल यदुवंशी ने कहा कि हमारी पार्टी लड़ेगी। शिक्षा, रोजगार, विकास के मुद्दों पर काम करेंगे। 
 
विज्ञापन

समर्थकों ने क्या कहा? 

हमीरपुर में चुनावी चर्चा के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता जुटे। - फोटो : अमर उजाला
  • सपा के एक नेता ने कहा कि किसानों के साथ सरकार ने बहुत अन्याय किया है। किसानों की हालत बहुत खराब है। 
  • भाजपा नेता ने किसानों की बदहाल स्थिति के आरोपों पर जवाब दिया। कहा कि किसान सम्मान निधि हर साल छह हजार रुपये दी जाती है। फसलों का बीमा होता है। सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा सरकार में दिया गया।
  • सपा नेता ने प्राइवेटाइजेशन का मुद्दा उठाया। कहा कि भाजपा सरकार ने सबकुछ बेच दिया। 
  • कांग्रेस नेता ने महंगाई का मुद्दा उठाया। कहा कि सबकुछ महंगा हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें