राठ। स्वर्णकार समाज धर्मशाला में श्री भोला आनंदेश्वर मंदिर कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि सिद्धार्थ नगर जिले के शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने समाज को संगठित रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि असंगठित समाज अस्तित्व के लिए जूझता है। जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी (शिक्षक) व महामंत्री बाल स्वरूप सोनी को शपथ दिलाई।
विधायक विनय वर्मा ने कोषाध्यक्ष देवनारायण सोनी, उपाध्यक्ष आकाश सोनी, चंद्रप्रकाश सोनी, अमित सोनी, उपमंत्री प्रभात सोनी, मनीष कुमार सोनी गुड्डू, ऑडीटर मनोज कुमार सोनी सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
अध्यक्षता नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र सोनी ने की। संचालन प्रमोद कुमार सराफ ने किया। चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, विधायक के प्रतिनिधि भरत अनुरागी, निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सोनी दाऊ मौजूद रहे।