फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: टायर फटने से ई-रिक्शा पलटा मां-बेटी सहित छह घायल

Sat, 01 Nov 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। पौथिया से सवारी लेकर कस्बा आ रहा ई-रिक्शा टायर फटने से पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार मां-बेटी सहित छह सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

पौथिया निवासी संतोष कुमार अपने ई-रिक्शा में सोनी, नैना, सुनीता, अनीता, प्रियांशी, वीरपाल, नरेंद्र सिंह को बैठाकर शुक्रवार को सुमेरपुर आ रहा था। दरियापुर गांव के समीप तेज रफ्तार ई-रिक्शा का अचानक टायर फट गया और यह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में सोनी और नैना को गंभीर चोट लगी है। अन्य सवारियां चोटिल हो गईं। सभी का उपचार दरियापुर के एक निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें