फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वृद्ध की ट्रक से कुचलकर मौत

Sun, 24 Jul 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हाईवे पर वृद्ध की मौत के बाद घटना स्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित हाईवे पर रविवार सुबह यमुना पुल के निकट गिट्टी भरे दस टायरा ट्रक ने मवेशियों को बचाने की कोशिश में पैदल जा रहे अज्ञात वृद्ध को कुचल लिया। जिससे उसके सिर और धड़ के ऊपरी हिस्से के चिथड़े हो गए। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव क्षतविक्षत होने से वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस ने शव जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखा है।
विज्ञापन


रविवार सुबह सात बजे कबरई से गिट्टी लादकर दस टायरा ट्रक कानपुर की ओर जा रहा था। तभी मुख्यालय में रानी लक्षीबाई चौराहे के आगे यमुना पुल के निकट हाईवे पर पैदल जा रहा एक वृद्ध ट्रक की चपेट में आ गया। इस घटना में वृद्ध के चीथड़े उड़ गए। उसका ऊपरी हिस्सा टायरों में पिस गया और शव टायरों में फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथ में लाठी लिए वृद्ध साफ सुथरे कपड़े पहने था। हादसे के बाद चालक ट्रक को घटना स्थल पर खड़ा कर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक ने अचानक सड़क पर आए मवेशियों को बचाने की कोशिश की तभी वृद्ध चपेट में आ गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की पर खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वृद्ध कुर्ता पजामा पहने था। हाईवे में वह अपनी साइड पर यमुना पुल की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर हादसा हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें