फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सात दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति, 12 घंटे होगी जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
= अधिशासी अभियंता को दिए निर्देश, आपात स्थिति में विभाग के कंट्रोल नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



हमीरपुर। दीपावली त्योहार पर बिजली विभाग व जल संस्थान नगरीय उपभोक्ताओं को सात दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति व 12 घंटे जलापूर्ति करने देने का फैसला लिया है। इससे उपभोक्ताओं को त्योहार में बिजली व पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
अधीक्षण अभियंता विद्युत ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि शासन की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छह से 15 नवंबर तक कुल सात दिन 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के निर्देश मिले हैं। इसके लिए दोनों सब डिवीजन के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही आपात स्थिति में विभाग के कंट्रोल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता राहुल सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व में उपभोक्ताओं को नलकूपों से सीधे 12 घंटे जलापूर्ति की जाएगी। यह सुबह सात बजे से नौ बजे तक और पांच बजे से सात बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। टंकी से सुबह छह बजे से नौ बजे तक और शाम छह बजे से रात नौ बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।
-


जलापूर्ति के लिए इन नंबरों पर दें सूचना

नगर - अधिकारी

1- हमीरपुर, सुमेरपुर, मौदहा - 7007063116
2- राठ, सरीला, गोहांड, कुरारा - 9769778306
3- अधिशासी अभियंता - 8887746690



बिजली के लिए इन नंबरों पर करें फोन

जिला कंट्रोल रूम नंबर - 8004947753
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें