हमीरपुर। मवेशियों को सरकारी हैंडपंप में पानी पिलाने गए अधेड़ को लाठी से हमला कर मरणासन्न करने के आठ साल पुराने मामले में अदालत ने फैसला सुनाया। जिला सत्र न्यायाधीश रामप्यारे की अदालत ने दोषी रामऔतार को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
जरिया थानाक्षेत्र के बरगवां निवासी पीड़ित खुमान सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि सात जनवरी 2018 की सुबह साढ़े पांच बजे वह मवेशियों को सरकारी हैंडपंप में पानी पिला रहा था। तभी पीछे से दोषी रामऔतार ने लाठी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे सीएचसी राठ ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। शिकायत के आधार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की और हत्या के प्रयास की धारा को बढ़ाते हुए आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने शुक्रवार को दोषी को सजा सुनाई है।