फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बेकाबू ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलटा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 17- अनियंत्रित होकर खंदक में पलटा ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



मौदहा (हमीरपुर)। नेशनल हाईवे-34 स्थित राठ तिराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर को एक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे बैक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बेकाबू हुआ ट्रैक्टर सामने जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए ट्रॉली समेत खंदक में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार यात्री व ट्रैक्टर चालक समेत 4 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के परछछ निवासी रवि (28) अपने साथी देवेंद्र कुमार (30) बृहस्पतिवार दोपहर को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर ईंट-भट्ठे से घर वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर चालक जैसे ही नेशनल हाईवे-34 स्थित राठ तिराहे पर पहुंचे तभी ट्रैक्टर को पीछे बैक करने लगे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जोरदार टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। सामने जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए खंदक में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक तेजप्रताप 35 पुत्र छोटेलाल व महिला यात्री नूरजहां 45 पत्नी नसीम निवासी मौदहा, ट्रैक्टर चालक रवि 28 और उसका साथी देवेंद्र समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कोतवाली ले जाकर खड़ा किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें