फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ठेके के सामने मामा ने भांजे को चाकू मारा

Sat, 31 Jan 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के भिलांवा स्थित देशी शराब के सामने बृहस्पतिवार की शाम को दो युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि चाकू के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है दोनों युवक रिश्ते में चचेरे मामा-भांजा हैं।
विज्ञापन

कोतवाली अन्तर्गत मेरापुर मोहल्ला निवासी बृजेश वर्मा (27) भिलावां मोहल्ला स्थित देसी शराब के ठेके के पास चखना की स्टॉल लगाता है। बृहस्पतिवार की शाम सात बजे मेरापुर मोहल्ला निवासी दीपक (22) वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर मामा बृजेश के साथ गाली-गलौज करने लगा। दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप रहा कि मामा बृजेश ने दुकान से चाकू उठाकर भांजा दीपक के सिर पर प्रहार कर दिया। हमले में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें