फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की जनता को लूट रहीं पार्टियां-उमा भारती

Sat, 18 Feb 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
गोहांड में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करती उमा भारती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा में शनिवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस, सपा व बसपा को एक व्यक्ति व परिवार की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि यह पार्टियां लंबे अर्से से प्रदेश की जनता को लूट रही हैं।कस्बे के स्थानीय गायत्री खेल मैदान में राठ विधानसभा प्रत्याशी मनीषा अनुरागी
विज्ञापन


की चुनावी रैली को केंद्रीय मंत्री ने संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां हर कार्यकर्ता पार्टी का नेता है। उन्होंने सपा व बसपा पर करारे प्रहार किए। कहा कि इन दलों के शासनकाल में प्रदेश का विकास पूरी तरह बाधित रहा है। प्रदेश में गुंडा व माफियाओं के आतंक से

जनता परेशान है। कहा कि सत्ता में आते ही माफिया, अपराधी जेल में होंगे। इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह, संतराम, महेंद्र सिंह, मदन राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें