फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ बिटिया आ, तुझे दिल पुकारे

विज्ञापन
छात्रा प्रतिष्ठा गुप्ता। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। यूक्रेन की राजधानी कीव से निकलकर स्लोवाकिया के केन्यान शहर पहुंची छात्रा प्रतिष्ठा गुप्ता व उसके साथी छात्रों का भारतीय दूतावास ने पंजीकरण कर सूची केंद्र सरकार को भेज दी है। भारतीय विमान पहुंचने के बाद इनकी वतन वापसी होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कारोबारी मुकेश गुप्ता की पुत्री प्रतिष्ठा यूक्रेन के कीव में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। रूस से जंग छिड़ने के बाद वह अपने साथियों के साथ कीव में फंस गई थी। सोमवार को कर्फ्यू में ढील मिलते ही प्रतिष्ठा छात्रावास से पैदल निकलकर रेलवे स्टेशन से लबीब के लिए ट्रेन पकड़कर रवाना हुई थी। वहां से कैब से स्लोवाकिया के केन्यान शहर पहुंच गईं। यहां पर भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने प्रतिष्ठा सहित सौ भारतीय छात्र-छात्राओं को केन्यान शहर के होटल ओरास्काई के बेसमेंट में ठहराया है। मुकेश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को हुई बातचीत में बिटिया ने बताया कि स्वदेश वापस आने के लिए पंजीकरण हो गया है। खाने-पीने का इंतजाम दूतावास ने कराया है। किसी को कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें