फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: यूजी-पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक-स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की 28 अप्रैल से प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय नया परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी करेगा।
विज्ञापन




जनपद के राजकीय, स्ववित्तपोषित व निजी लगभग 45 महाविद्यालयों में संचालित यूजी-पीजी कोर्सों के चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 अप्रैल से होनी थीं लेकिन इन्हें स्थगित कर दिया गया है।



हीरानंद पीजी कॉलेज बिवांर के प्राचार्य डॉ. अभिनंद सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने महाविद्यालय प्राचार्यों को पत्र भेजकर सूचित किया है। समर्थ पोर्टल पर द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 17 अप्रैल से भरे जा रहे हैं जिनकी अंतिम तिथि भी 28 अप्रैल है। इसलिए मूल परीक्षा कार्यक्रम संभव नहीं रहा। छात्र-छात्राओं को नया शेड्यूल जल्द मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें