मौदर्हा। इंट भट्ठा संघ ने नवंबर से संचालित होने वाले ईंट भट्ठा उद्योग को बंद करने की घोषणा की है। इससे 19 भट्ठों में कार्यरत 15 हजार मजदूर परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
जिले के मौदहा कस्बा क्षेत्र में 19 ईंट भट्ठे संचालित हैं। इनमें काम करने वाले 15 हजार मजदूरों को अब भट्ठा बंदी की घोषणा के बाद काम नहीं मिलेगा। कस्बे से हजारों की संख्या में दूर-दराज के जनपदों व प्रदेश के बाहर से ईटा पथाई के काम के लिए आए मजदूरों को भी इस बंदी से संकट पैदा हो गया है। संघ अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी सहित अन्य करों, सरकारी उत्पीड़न व बेतहाशा कोयले के दामों में बढ़ोत्तरी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। इस कारण उन्हें ईंट भट्ठे बंद करने पड़ रहे हैं। बैठक में मोहम्मद वसीम, बाकर रंगा, सगीर चौधरी, अतुल कुमार मौजूद रहे।