हमीरपुर। संगम में दुर्लभ प्रजाति का पेलिकन पक्षी बाढ़ में बह कर आ गया। इसे मछुआरों ने पकड़ कर सही सलामत किनारे पर छोड़ दिया।
मछुआरे छोटू ने बताया कि यह पक्षी अपनी चोंच से बड़ी-बड़ी मछलियों का शिकार कर अपना भोजन बनाता है। डीएफओ उमेश चंद्र राय का कहना है कि पेलिकन पक्षी झुंड में चलते हैं। इसलिए उसके साथ और पक्षी भी रहे होंगे।