फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वाहन का इंतजार कर रहे दो युवकों को लोडर ने मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 06 Apr 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शनिवार की देर शाम वाहन का इंतजार कर रहे दो युवकों को लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। लोडर चालक व एक अन्य घायल हो गया। घायलों को सीएचसी पनवाड़ी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के थाना किशनी के केशवपुर निवासी नीरज सिंह चौहान (36) गाजियाबाद जिले में स्थित अयांश ग्लोबल फैक्टरी में काम करता था। उसके साथी बिहार के महोनिया गांव निवासी अजीत तिवारी व जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी अक्षय कुमार (31) हैं। अजीत और अक्षय भी गाजियाबाद में ही किसी दूसरी फैक्टरी में काम करते हैं। दो अप्रैल को तीनों एक मार्ट की साइट पर गए थे। इसके बाद शनिवार को वापस जाने के लिए निकले।
हरपालपुर मध्यप्रदेश से ट्रेन पकड़ने के लिए पनवाड़ी से तीनों लोग बाइक पर लिफ्ट लेकर थाना महोबकंठ के क्योलारी मंदिर के पास पुल तक पहुंचे। तीनों सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी हरपालपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार लोडर गाड़ी के चालक कस्बा पनवाड़ी के मुल्लनपुरा निवासी रज्जाक (27) ने सड़क किनारे खड़े नीरज सिंह व अक्षय कुमार को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लोडर चालक भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नीरज सिंह, अक्षय कुमार व लोडर चालक रज्जाक को पनवाड़ी सीएचसी पहुंचाया। डाॅक्टर ने नीरज सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि अक्षय व रज्जाक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया।
रविवार को नीरज के छोटे भाई धीरज सिंह ने थाना महोबकंठ पहुंचकर घटना की तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज का कहना है कि चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लोडर को कब्जे में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें