मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के बिरमा नदी पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आने से दोनों की मौत हो गई। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों युवक काम ने ईयरफोन लगाए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे राठ कस्बे के बुधौलियाना मोहल्ला निवासी प्रमोद कुशवाहा (25) व एक अन्य के साथ किसी के घर पर डिश की छतरी लगाकर घर लौट रहे थे। तभी कस्बे से आठ किलोमीटर की दूर बिहूंनी गांव के पास हमीरपुर-राठ हाईवे पर बिरमा नदी पर बने पुल के बीच बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों के चिथड़े उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के चाचा बाबू कुशवाहा ने बताया कि उनका भतीजा डिश छतरी लगाने का कार्य करता था। जिसे कोई घर से कोई ले गया था। दोनों कस्बे की ओर राठ से आ रहे थे। तभी हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया है।
क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय ने बताया कि युवक राठ कस्बा निवासी हैं। दोनों कान में ईयर फोन लगाकर बाइक चला रहे थे और हेलमेट नहीं लगाए थे। एक युवक की शिनाख्त प्रमोद कुशवाहा निवासी बुधौलियाना राठ के रूप में हुई है।