फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख कीमत के गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/कुरारा। थाना कुरारा व एसओजी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 52 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुरारा थानाक्षेत्र के मनकी तिराहा पर दो व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ किसी साधन के इंतजार में है। इस पर एसओजी प्रभारी विनोद कुमार राय व कुरारा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने संयुक्त कार्रवाई की। तलाशी में युवकों के पास मिली बोरी में 52 किलो गांजा मिला। युवकों ने अपनेनाम अर्जुन सिंह निवासी साजन तालाब मौदहा व विकास अहिरवार निवासी नौबस्ता सदर कोतवाली बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को जेल भेजा है। अच्छा कार्य करने पर एएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें