फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: केबल में शॉर्ट सर्किट से दो ट्रांसफार्मर जले

विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 21- शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। निरीक्षण भवन के पास शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से दो ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। दोनों ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए। आसपास की छह दुकानें भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


भारतीय व्यापार उद्योग मंडल के नगर अध्यक्ष श्यामजी गुप्ता ने बताया कि एलटी लाइन की केबल में फाल्ट के कारण आग लगी थी। आग तेजी से फैलकर दूसरे ट्रांसफार्मर तक पहुंच गई। दोनों ट्रांसफार्मर जलने से वार्ड संख्या 15 के आधे हिस्से में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। करीब 18 घंटे से बिजली न आने से मोहल्लेवासियों को परेशानी हो रही है। विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि शाम तक आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें