फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: किसान समेत दो की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। शहर कोतवाली और थाना श्रीनगर में किसान समेत दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जनपद कटनी के कुआं गांव निवासी बिंदू भूमिया (27) शहर के मोहल्ला आलमपुरा में किराये का आवास लेकर आयुर्वेदिक दवाएं बेचती थीं। बुधवार की रात वह साथी पार्वती के साथ भोजन करने के बाद सोने चली गई। रात करीब आठ बजे उसकी हालत बिगड़ गई। सीने में दर्द और घबराहट होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

श्रीनगर संवाद के अनुसार पवा गांव निवासी नृपत राजपूत (51) पंद्रह बीघा भूमि में खेती करता था। वह खेत में ही मकान बनाकर रहता था।
देर रात खेत पहुंचे परिजनों ने उसे कमरे में अचेत अवस्था में देखा तो जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें