फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से युवक भागा, पुलिस कर रही इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। महिला से छेड़खानी मामले में पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। युवक पुलिस हिरासत से भाग निकला। हालांकि पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक ने गुरुवार की रात एक घर में घुसकर बुरी नीयत से महिला के साथ छेड़खानी की थी। पीड़ित अनुसूचित जाति की महिला की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
पुलिस की चूक से आरोपी युवक थाने से भाग गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस युवक को ढूंढने के लिए दिन भर मशक्कत करती रही, मगर वह मिला नहीं। जानकारी के मुताबिक युवक के खिलाफ बिवांर थाने के अलावा अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

युवक के थाने से भागने पर पीड़िता का परिवार बेहद खौफ में है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि उनके यहां किसी ने न तो कोई शिकायत दर्ज कराई है और न ही कोई युवक थाने से भागा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें