भरुआ सुमेरपुर। श्रम विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने बुधवार को कस्बे में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया। दो प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान दो बाल श्रमिक चिह्नित किए गए। इस पर संचालकों को नोटिस जारी किया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सोनकर के निर्देशन में गठित टीम ने कस्बे स्थित बजाज एजेंसी एवं सलमान ऑटो वर्क्स का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों पर एक-एक बाल श्रमिक कार्य करते हुए मिला। टीम ने बाल श्रमिकों का विवरण दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ करते हुए संचालकों को नोटिस थमा दिए। निरीक्षण के दाैरान एएचटी प्रभारी राकेश कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन अधिकारी सफवान अहमद, श्रम विभाग के उबैद खान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।