फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो गोवंशों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। खेड़ा शिलाजीत रोड स्थित दादा फिलिंग पेट्रोल पंप के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो गोवंशों की मौत हो गई। पशुपालक सुरेंद्र राजपूत ने इस हादसे में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि क्षेत्र की हाईटेंशन विद्युत लाइन लंबे समय से ढीली और जर्जर थी। स्थानीय लोगों ने विभाग से लाइन दुरुस्त कराने की कई बार शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडे ने मामले की जानकारी ली। जिला गौ-रक्षक प्रमुख फूल सिंह, रामकुमार और सपा नेता हेमेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित को उचित मुआवजा और जर्जर लाइन तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें