फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी के दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के नेशनल हाईवे स्थित टायर एजेंसी के मालिक अंकित शिवहरे के रंगदारी न देने पर दबंगों द्वारा फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के दो भाइयों समेत तीन का पकड़ा है। फरार मुख्य आरोपी पर पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

करीब सप्ताह भर पहले कस्बे के टायर एजेंसी मालिक से रमना गांव निवासी महेंद्र यादव ने रंगदारी मांगी थी। एजेंसी मालिक के मना करने पर महेंद्र ने चार अन्य साथियों के साथ तमंचे से फायर कर दिया था। हालांकि व्यापारी बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में व्यापारी संगठनों ने आला अधिकारियों से आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
इस पर दबिश देने घर गई पुलिस पर भी आरोपी ने फायरिंग कर दी। इसके पूर्व भी वह राठ में पुलिस पर फायरिंग कर चुका था। पुलिस ने आरोपी की मां ममता को सरकारी कार्य में बाधा डालने में जेल भेज चुकी है। अब महेंद्र यादव को फरार कराने में सहायता करने के आरोप में उसके भाई भूपेंद्र, संजय और एक साथी सुभेंद्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में भूपेंद्र यादव ने बताया कि उसने महेंद्र यादव को बाइक से बड़ा गांव छोड़ने में सहायता की थी। संजय यादव और सुभेंद्र लगातार उसके आसपास रहकर स्थिति की जानकारी रहे थे। बताया कि उसने कदौरा के रास्ते दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बस में महेंद्र को बैठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें