फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार की चोरी में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के सुभाष बाजार स्थित ज्वैलरी दुकान से पिछले 10 फरवरी को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने शहर के सिटी फारेस्ट के पास से चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर साढ़े 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहर के सुभाष बाजार स्थित ज्वैलरी दुकानदार गुलाबचंद्र सोनी की दुकान से लाखों रुपये चोरी हो गए थे। इस मामले में सराफा व्यापारी ने चार लाख कीमत के जेवरातों की टप्पेबाजी करने का मामला कोतवाली में दर्ज कराया था। शहर कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि चोरी गए माल की बरामदगी के लिए एक टीम गठित की थी। बताया मुखबिर की सूचना पर सिटी फारेस्ट के पास से मध्य प्रदेश के दो आरोपी इब्राहीम अली निवासी मोहल्ला ज्वालामुखी वार्ड न.12 रेलवे फाटक जिला उमरिया व जनपद दतिया के मोहल्ला ईरानीबस्ती वार्ड न. 34 निवासी संजय अली को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की बाइक व चोरी किए गए जेवरात की बिक्री के 10 हजार 500 रुपये व एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें