फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने आटो चालक को रौंदा

Tue, 10 Nov 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के बड़ा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास आटो चालक को हाईवे पर ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कस्बे की नईबस्ती रागौल निवासी पप्पू साहू (35) पुत्र बल्दू साहू आटो चलाता था। सोमवार रात करीब 9 बजे पप्पू बड़ा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास आटो खड़ा कर पैदल घर जा रहा था। हाईवे के पास कानपुर से आलू लादकर महोबा जा रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया।

हालत गंभीर होने पर राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई संदीप ने बताया कि पप्पू ही परिवार का भरण पोषण करते थे। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल हवलदार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक रामरतन निवासी सिसोलर को पकड़ लिया गया है। ट्रक को कोतवाली में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें