फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सीमेंट लदा ट्रक खाई में लटका

Sat, 28 Nov 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 10- खाई से ट्रक को निकलता हाइड्रा। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे की उद्योग नगरी स्थित सीमेंट फैक्टरी से कानपुर जा रहा एक सीमेंट लदा ट्रक शुक्रवार सुबह तपोभूमि के समीप टायर फटने से अनियंत्रित हो गया। ट्रक हाईवे किनारे खाई में लटक गया, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई जब सीमेंट लदा ट्रक कानपुर की ओर जा रहा था। श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समीप अचानक ट्रक का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक हाईवे किनारे खाई में जा लटका। सूचना पर पहुंची क्रेन की मदद से ट्रक को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। गनीमत रही कि चालक समेत किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें