फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट एक्सप्रेस व जबलपुर-हरिद्वार साप्ताहिक ट्रेन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। जबलपुर से हरिद्वार तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन समेत जबलपुर-लखनऊ के मध्य चलने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया है। अचानक हुए इस निर्णय से यात्रियों व क्षेत्रवासियों में मायूसी है।
विज्ञापन

जबलपुर से हरिद्वार तक चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के साथ जबलपुर से लखनऊ के मध्य चलने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक निरस्त कर दिया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की कमी के चलते यह कदम उठाना पड़ा है। कोरोना खत्म होने के बाद इन ट्रेनों को संचालन पर विचार किया जाएगा। बतादें कि इसके पूर्व रेलवे प्रशासन कानपुर एवं चित्रकूटधाम कर्वी के तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन ठप कर चुका है।
लॉकडाउन के चलते कानपुर से मानिकपुर के मध्य चलने वाली मेमू ट्रेन भी अग्रिम आदेश तक बंद है। इस रूट में इस समय अब महज एक साप्ताहिक ट्रेन बेतवा एक्सप्रेस बची है। यह प्रत्येक सोमवार या बुधवार को दुर्ग एवं कानपुर के मध्य संचालित होती है। इसके अलावा अभी इस रूट में एक और साप्ताहिक ट्रेन मुंबई से कानपुर 15 मई तक संचालित है। इसके अलावा कोई यात्री ट्रेन कानपुर, बांदा, कर्वी के मध्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें