अघोषित कटौती होने के बाद अब नागरिकों का गुस्सा
बढ़ता जा रहा है। बिजली कटौती के विरोध में सोमवार रात नगर उद्योग व्यापार
मंडल के व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकालकर नारेबाजी की। बिजली की दिन रात
अघोषित कटौती से लोग परेशान है।
अघोषित कटौती को बंद किए जाने को लेकर
अधिवक्ता संघ, भाकियू, कांग्रेस आदि संगठनों की ओर से लगातार
विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बावजूद आपूर्ति व्यवस्था में कोई
सुधार किए जाने का सार्थक प्रयास विभाग से नहीं किया जा रहा है।
शाम पांच
बजे से रात 11 बजे तक होने वाली रोस्टर की कटौती के बाद भी रात एक बजे से
सुबह पांच बजे तक कटौती से लोग बेहाल है।
कटौती के विरोध में सोमवार रात
नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार उर्फ धीरु गुप्ता की
अगुवाई में व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकालकर भड़ास
निकाली।
व्यापारियों ने कहा कि अघोषित कटौती में सुधार नहीं किया गया तो वह
लोग जल्द ही जन आंदोलन करेंगे। मशाल जुलूस में नगर के युवा व्यापारियों ने
भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मशाल जुलूस में अजय अवस्थी सब्बल, रजुवन
दीक्षित, अंकित तिवारी, प्रमोद, संजय गुप्ता, गगन, विजय गुप्ता, रोहित
तिवारी, कमल गुप्ता के अलावा अन्य व्यापारी मौजूद रहे।