फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया

Sat, 08 Aug 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंवार कांड के विरोध में शहर के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। उन्होने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के लिए इंसाफ मांगने के साथ बेकसूरों को जेल न भेजने की भी मांग जोरशोर से उठाई।
व्यापारियों ने अपर जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया।


 
बिंवार कांड के विरोध में कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद चल रहा है। पिछले दिनों प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री दिलीप सेठ ने बिंवार जाकर पीड़ित परिवार के सदस्यों और  व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हे हर संभव सहयोग देने का एलान किया था।


शुक्रवार को जिले के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखने के साथ कलेक्ट्रेट में प्रर्दशन कर एडीएम को ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने ज्ञापन में बिंवार कांड की न्यायिक जांच कराने, , पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने और निर्दोष लोगों को जेल न भेजे जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल को ज्ञापन देते वक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, कृष्णगोपाल, राजीव कुमार गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता,अभिषेक, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, संजय गुप्ता, राकेश साहू, विपिन, मनीष साहू, आशीष गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, अमित तिवारी, सूर्यकुमार तिवारी और कृष्णकुमार गुप्ता उर्फ रामू आदि प्रमुख व्यापारी मौजूद  रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें