फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासा न होने से व्यापारी नाराज

Mon, 09 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक सप्ताह पूर्व किराना व्यापारी के यहां हुई लाखों की चोरी का खुलासा न होने से आक्त्रसेशित व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कोतवाली पहुंच पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन एसआई को सौंपा। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कसबे के चरखारी रोड पर 3 मार्च की रात चोरों ने एक किराने की दुकान से ढाई लाख रुपये का माल पार कर दिया था। तब सीओ और कोतवाल ने तीन दिन में चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ ही है। जिससे आक्रोशित उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल के नेतृत्व में कसबे के सैकड़ों व्यापारी सोमवार को कोतवाली पहुंचे।

उन्होंने नगर में हो रही चोरियों व पुलिस की निष्क्त्रिस्यता के संबंध में पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन उपनिरीक्षक सुनील सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। काशीप्रसाद गुप्ता, शिवप्रकाश गुप्ता, रामगोपाल, रामकुमार, पवन कुमार, नरेश अग्रवाल, परवेज खां, सोनू महाराज, राकेश कुमार, आकाश पालीवाल, नीरज अग्रवाल  आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें