फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने बंद कराया लिंक रोड का निर्माण

Mon, 09 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया गांव नदेहरा में लिंक मार्ग के घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने डीएम और सीडीओ से शिकायत की। सीडीओ ने इसे गंभीरता से लेकर कार्य बंद करा दिया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को जांच के बाद ही कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विकासखंड क्षेत्र के नदेहरा गांव से सुमेरपुर बांकी मार्ग होकर करीब 20 वर्ष पूर्व लिंक मार्ग बनाया गया था। लेकिन उसके बाद ध्यान न देने के कारण सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई। इसके निर्माण के लिए ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों से गुहार लगाई। उधर लोहिया गांव चयनित होने पर बांकी से नदेहरा तक 4 किमी सड़क बनाने की मंजूरी मिल गई। इसका निर्माण चल रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क इतनी घटिया बनाई जा रही है कि अभी से उखड़ने लगी है। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत पर ठेकेदार विधायक का नजदीकी बताकर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। इससे परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को गांव निवासी नईम खां के नेत़ृत्व में डीएम और सीडीओ से मुलाकात कर सड़क की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


सीडीओ ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को तत्काल कार्य बंद कराने के निर्देश दिए। वहीं काम को लेकर ग्रामीणों की ठेकेदार से झड़प भी हुई। काम न बंद होने पर ग्रामीणों ने सीडीओ को फिर सूचना दी। जिस पर उन्होंने फोन पर ही ठेकेदार को फटकार लगाई, तब कहीं जाकर काम बंद हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें