भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के बंाकी गांव में खेतों से भूसा लादकर घर वापस आ रहे ट्रैक्टर के पलटने से किशोर की दबकर मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
बांकी गांव निवासी रामफल सबसे छोटे पुत्र देवीदीन (16) के साथ खेतों से ट्रैक्टर में भूसा भरवाकर घर लौट रहा था। तभी गुरुवार को करीब 11 बजे गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर में सवार देवीदीन की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से किसान परिवार में कोहराम मच गया। उधर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।