फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घर ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के एक मोहल्ले में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति की ठेकेदार शीतल कुशवाहा से जान पहचान थी। रुपये के लेनदेन के चलते ठेकेदार का उनके घर आना जाना था। सोमवार को वह और पति घर पर नहीं थे। उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि दोपहर में ठेकेदार उसे बाइक से अपने घर ले गया। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शाम करीब चार बजे आरोपी उसे बाइक से उतारकर चला गया। शाम को किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। बताया कि आरोपी ने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शीतल कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें