फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में छाया तिरंगा

Sun, 24 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए ग्राउंड को सजाने का कार्य पूरा हो गया है। रविवार को परेड की फाइनल रिहर्सल की सलामी पुलिस अधीक्षक मुनीराजजी ने ली। पूरा ग्राउंड में तिरंगा छाया है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की परेड धूमधाम से मनाने के लिए पुलिस परेड ग्राउंड में सभी तैयारियां हो चुकी हैं। परेड ग्राउंड को सजाने में पुलिस लाइन के 50 सिपाही जुटे रहे। पूरे ग्राउंड को तिरंगे कपड़े से पाटा गया है।

रविवार को फव्वारे से बनने वाले तिरंगे का रिहर्सल किया गया। ध्वजारोहण के समय इसका प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पुलिस जवानों ने ग्राउंड में पानी का छिड़काव किया। जवानों की फाइनल रिहर्सल सुबह 9:20 बजे शुरू  हुई। उन्होंने कदमताल मिलाई और एसपी ने सलामी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें