फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी का कहर, दो की मौत, दो घायल

Wed, 25 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मासूम की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार की सुबह आई आंधी ने जमकर तबाही फैलाई। कई मजबूत पेड़ जड़ से उखड़ गए। नौहाई गांव में पेड़ की डाल टूटकर गिरने से एक बालक की दबकर मौत हो गई। इसी तरह से मल्हौवा गांव में आंधी के दौरान दीवार गिरने से एक मासूम दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य स्थानों पर आंधी की चपेट में आकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घंटे में आंधी ने काफी तहस नहस मचाया।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे आई आंधी ने जमकर तबाही मचाई। जिससे भारी नुकसान हुआ। कोतवाली के नौहाई गांव निवासी घासीराम अहिरवार का 14 वर्षीया पुत्र कपिल खेत गया था। करीब दस बजे जैसे ही आंधी आई वह पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था। गांव के पास पहुंचने पर एक आम के पेड़ के नीचे खड़ा होकर वह आम बटोरने लगा। इसी बीच आम की मोटी डाल कपिल के सिर पर गिर गई। जिससे कपिल की मौके पर ही मौत हो गई।

वहां आसपास खडे़ ग्रामीणों ने उसे डाल के नीचे से बाहर निकाला। मासूम की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। कपिल की मां का बचपन में निधन हो गया था। घासीराम के दो पुत्र बृजेंद्र और कपिल थे। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूर्व विधायक डा. अम्ब्रेश कुमारी के प्रतिनिधि डा. महेश कुमार ने पीड़ितों को ढाढ़स बंधाया। आंधी में दूसरी घटना कोतवाली के मल्हौवा गांव में हुई। ओम प्रकाश कुशवाहा का 9 वर्षीय पुत्र राजू अपने घर में बैठा था।
विज्ञापन


उसी दौरान तेज आंधी से घर की दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आकर राजू की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उस दौरान घर में मौजूद राजू की दाई, बाबा, मां कौशिल्या और बहन कोमल व शीतल भी कमरे में बैठी थी। वह बच गई। एसडीएम रामयश गौतम ने नौहाई और मल्हौवा गांव पहुंच पीड़ितों को ढाढ़स बंधाया। उधर कोतवाली के अकौना गांव निवासी अयूब खां पुत्र इमाम खां छत पर खड़े थे। आंधी के तेज झोंके की चपेट में आकर वह नीचे जा गिरे।

खड़ाकर गांव निवासी हीरा पत्नी गजराज आंगन में काम कर रही थी। तभी आंधी से दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आने से महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें