फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहन चोर पकड़े

Sun, 10 Jan 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र की पुलिस ने बांकी मार्ग पर कांशीराम कालोनी के निकट छापा मारकर तीन वाहन चोरों को दबोच लिया। इनके पास से चोरी की एक स्कूटी, दो बाइकें और लैपटॉप बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि चुराई गई स्कूटी का मामला लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज है।
विज्ञापन


शनिवार रात वाहन चोरों के बारे में सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जेपी यादव ने कस्बा इंचार्ज गोपाल अवस्थी और सिपाहियों के साथ बांकी मार्ग पर कांशीराम कालोनी के निकट छापा मारा। यहां तीन लोगों को दबोच लिया। इनकी शिनाख्त दुलारे उर्फ शमीम, अमित गुप्ता निवासी थोक गुरगुज सुमेरपुर और छोटू उर्फ राजेश कुशवाहा निवासी सिमनौड़ी हाल मुकाम देवगांव मार्ग सुमेरपुर के रूप में हुई है।

इनके पास से तीन वाहन बरामद हुए। एक आरोपी ने बताया कि स्कूटी लखनऊ शहर से चोरी की गई थी। वाहन चोरों से सीओ सदर सीताराम और क्राइम ब्रांच के प्रभारी ने पूछताछ की। इसके बाद एसपी मुनीराजजी ने भी उनसे जानकारी ली। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इन चोरों का सरगना बांदा जिले के जसपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम सिकहुला निवासी सुनील विश्वकर्मा है। चोरी के वाहनों की खरीद फरोख्त में ये माहिर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें