फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तीन किशोरियां लापता, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों से तीन किशोरियां लापता हो गईं। कोतवाली कुलपहाड़ के एक मोहल्ला निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 19 सितंबर की सुबह 17 वर्षीय बेटी स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं आई।
विज्ञापन

खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। वहीं कुलपहाड़ के ही एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 18 सितंबर की शाम 16 वर्षीय बेटी बाजार जाने की बात कहकर घर से गई थी लेकिन वापस नहीं लाैटी। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं थाना अजनर के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 20 सितंबर की रात करीब 11 बजे 15 वर्षीय बेटी घर पर थी। देर रात सिजवाहा निवासी पुष्पेंद्र राजपूत बेटी को ले गया। पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें