मुंह मीठा कराते प्रधानाचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे के केपी इंटर कालेज की दो छात्राओं ने जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय व कस्बे का नाम रोशन किया है। कालेज के प्रबंधतंत्र व छात्राओं के परिजनों ने खुशी जाहिर की है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एम कश्यप ने बताया कि छात्रा अर्चना विश्वकर्मा व श्वेता गुप्ता ने जेईई मेन परीक्षा में प्रतिभाग किया था। दोनों छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है।
विद्यालय परिवार ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं दोनों छात्राओं का कहना है कि इस सफलता में उनके माता पिता और गुरुजनों का विशेष सहयोग मिला है।