फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: साढ़े चार किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान चंदुलीतीर बस स्टॉप के पास से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से साढ़े चार किलो गांजा सहित एक लाख रुपये बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाल बिनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान झलोखर निवासी धीरज गुप्ता, जनपद फतेहपुर के जहानाबाद थानाक्षेत्र के इलियापुर गांव निवासी योगेश कुमार और जनपद जालौन के आटा थानाक्षेत्र के परासन गांव निवासी शिवपाल को चंदुलीतीर बस स्टॉप के पास से संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया। जमा तलाशी में उनके पास से साढ़े चार किलो गांजा सहित एक लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। बताया कि गांजा का अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 हजार रुपये प्रति के दाम होने का अनुमान है। इससे करीब दो लाख से अधिक का गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रमाकांत शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, आरक्षी हरदीप, धनंजय कुमार और रोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें