फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मानक पूरे न मिलने पर तीन स्लीपर बसों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुरारा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह परिवहन विभाग ने स्लीपर बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। जांच के दौरान मानक के अनुरूप न मिलने पर तीन स्लीपर बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ अमिताभ राय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में बसों में सीटों में अवैध बदलाव, रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप का अभाव तथा परमिट शर्तों के उल्लंघन की कमियां पाई गईं। अधिकारियों ने मौके पर ही दो बसों से अतिरिक्त सीटें हटवाईं और इमरजेंसी एग्जिट के सामने लगी सीटों को निकलवाया। कार्रवाई के दौरान तीनों बसों से कुल 45 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान सीओ सदर राजेश कमल एवं पीटीओ चंदन पांडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें