फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दरोगा, सिपाही लाइन हाजिर, एसएसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले तीन थानों के तीन उपनिरीक्षकों व एक कांस्टेबिल को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही जिले के थानों में तैनात 11 उपनिरीक्षकों व छह कांस्टेबिलों के तबादले किए हैें।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि एसआई लालजी सरोज को मुस्करा से लाइन, राजकुमार वर्मा को मुस्करा से सिसोलर, सुनील कुमार सिंह को ललपुरा से लाइन, वेदपाल को ललपुरा से बिवांर, अनुग्रह नारायण का चिकासी से लाइन, महेंद्र सिंह चंदेल को मौदहा से ललपुरा, शाहजहां अली को कुरारा से राठ कोतवाली में तैनाती की है। इसी प्रकार एसआई अशोक कुमार को लाइन से ललपुरा, देवेंद्र सिंह को लाइन से मौदहा, संजय सिंह को लाइन से मुस्करा, मधुरेश त्रिपाठी को सिसोलर से बिवांर, सलीम को बिवांर से जलालपुर, दिलीप कुमार यादव को ललपुरा से मुस्करा व रणवीर सिंह को पुलिस लाइन से कुरारा थाने में तैनाती की गई।
कांस्टेबल संदीप मिश्रा को लाइन से सीओ पेशी मौदहा, कुलदीप पांडेय को जलालपुर से लाइन, राजेश मिश्रा को लाइन से जलालपुर, प्रदीप यादव को लाइन से मौदहा, रामबीर सिंह को बिवार से लाइन, विवेक कुमार लाइन से पैरोकार सुमेरपुर व आरक्षी चालक प्रभाकांत शुक्ला को लाइन से ललपुरा थाने में तैनाती दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी ने मौदहा कस्बे की कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद मौर्या को कार्यों की लापरवाही में निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें