फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल के हमले से बचाव को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के बाद टिड्डी दल के हमले की आशंका के दृष्टिगत कृषि विभाग हमीरपुर अलर्ट हो गया है। कृषि उपनिदेशक हमीरपुर डॉ. कुलदीप वर्मा ने बताया कि टिड्डी आक्रमण के बचाव के लिए किसान कीटनाशक जैसे मेलाथियान 50 प्रतिशत ईसी-1850 एमएल प्रति 500 लीटर पानी प्रति हेक्टेयर, 25 प्रतिशत डब्ल्यू पी-3700 ग्राम प्रति 500 लीटर पानी प्रति हेक्टेयर एवं क्लोरपायरीफोस 20 प्रतिशत ईसी-1200 एमएल प्रति 5500 लीटर पानी/ हेक्टेयर, 50 प्रतिशत ईसी-500 एमएल/ 500 लीटर पानी/हेक्टेयर व जैविक नियंत्रण जीव जैसे मेटारिजियम तथा ब्यूवरिया 200 ग्राम प्रति 30 लीटर पानी प्रति कनाल का प्रयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृषि उपनिदेशक के दूरभाष नंबर 01972-222502, मोबाइल नंबर 94180-08153, जिला कृषि अधिकारी के नंबर- 01972-225482, 80911-35753, विषयवाद विशेषज्ञ हमीरपुर के नंबर- 01972-221535, 94181-32380, विषयवाद विशेषज्ञ बिझड़ी के दूरभाष नंबर 01972-283347, मोबाइल नंबर 98163-50423, विषयवाद विशेषज्ञ नादौन के नंबर 01972-233551, 94184-76575, विषयवाद विशेषज्ञ भोरंज के दूरभाष नंबर 01972-266960, मोबाइल नंबर 94186-55267, विषयवाद विशेषज्ञ सुजानपुर के नंबर 01972- 272915, 70185-55457 तथा कृषि विषयवाद विशेषज्ञ बमसन के नंबर 01972-278278 और 98160-45244 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें