कुछ खट्टी-मीठी यादों के संग वर्ष 2014 हमसे अलविदा कहने की दहलीज पर है।
वैसे तो 2014 में हर एक क्षेत्र में कुछ न कुछ नया हुआ, पर आगामी वर्ष यानी
2015 नई खुशियों को लेकर दस्तक दे रहा है। आज से चार दिन बाद नव वर्ष-2015
का शुभारंभ होगा। अब जिले के तीन थानों में लोग अपनी शिकायतें अॉनलाइन
दर्ज करा सकेंगे।
नए वर्ष 2015 में आम लोग घर बैठकर अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। जिले के तीन थाने ऑनलाइन हो गए हैं, जबकि अन्य थानों को ऑनलाइन कनेक्ट करने का काम तेजी से शुरू हो गया है। अभी तक थानों में कंप्यूटर धूल फांक रहे थे। फिलहाल इन कंप्यूटरों पर वर्ष 2014 में दर्ज हुई एफआईआर ऑनलाइन करने का काम शुरू है। हालांकि चार थाने ऐसे है जिन पर बीएसएनएल की कनेक्टविटी नहीं है। इन थानों में कनेक्टविटी देने का काम शीघ्र पूरा हो जाएगा।
पुलिस विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी किए जा चुके है। फिलहाल कोेतवाली समेत 14 थानों में कंप्यूटरीकरण का कार्य तेजी से शुरू है। वर्ष 2014 में कोतवाली में दर्ज 117 एफआईआर में 55 की ऑनलाइन फीडिंग की जा चुकी है। इसी तरह थाना सुमेरपुर में 144 दर्ज एफआईआर में से 80 को अपलोड कर दिया गया है। वहीं मौदहा कोतवाली में 171 में 50, कुरारा में 80 में 38, थाना ललपुरा में सभी 17 एफआईआर फीड हो चुकी है। थाना बिवांर में 63 में 50, थाना सिसोलर में 41 में 21, मुस्करा में 135 में 60, राठ में 192 में 40 एफआईआर की फीड़िंग हो चुकी है। इसी तरह थाना मझगवां में सभी 40, चिकासी में 45 में 31, जरिया में सभी 41 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ऑनलाइन सेवा बहाल होने पर पीड़ित यूपी पुलिस की वेबसाइट में जाकर सिटीजन पोर्टल में अपनी शिकायत कहीं से किसी भी थाने में दर्ज करा सकेंगे।